मेरठ। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का बुलडोजर फिर से बाहर निकल आया है और माफियाओं और अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माण को निशाने पर ले लिया है। बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार फिर से बनने के बाद माफियाओं की नींद उड़ी हुई है। योगी सरकार बनने के बाद बुलडोजर ने अपनी कार्रवाई का श्रीगणेश कुख्यात शराब माफिया ढाई लाश के इनामी बदन सिंह बददों द्वारा कब्जाए गए अवैध पार्क में बनी दुकानों से की। जहां पर बुलड़ोजर ने पार्क में बनी अवैध दुकानों को मिनटों में मलबे में मिला दिया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

Read also: महामारी के बाद औद्योगीकृत आत्मनिर्भर भारत का आह्वान
टीपी नगर के जगन्नाथ पुरी स्थित ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से खरीदे गए पार्क में बनाई गई अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। पश्चिमी उप्र का कुख्यात शराब माफिया ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बददो मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसका आज तक कोई पता नहीं चला है। कुख्यात कहां है और किस हाल में इसका पता लगाने में पुलिस नाकाम रही है। जबकि बददों को मेरठ और मेरठ पुलिस की एक—एक गतिविधि की जानकारी होती है।

