Atique Ahmad on Yogi: कोर्ट में पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री योगी को बताया बहादुर और ईमानदार

उत्तर प्रदेशAtique Ahmad on Yogi: कोर्ट में पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद...

Date:

लखनऊ। आज कुख्यात माफिया अतीक अहमद को विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में कोर्ट में पेश किया गया। माफिया अतीक अहमद पर आरोप तय होने हैं। इसके लिए आज उसको भारी सुरक्षा के बीच लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया। उससे पहले अतीक अहमद ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की और कहा कि योगी जी, ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री हैं। उनके जैसा मुख्यमंत्री आज तक प्रदेश को नहीं मिला है।

अतीक अहमद को कल रात लखनऊ लाया गया था। अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद था। राजू पाल बसपा विधायक थे जिनकी प्रयागराज में गोलियों से हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई सीबीआई एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट में चल रही है। इसके पहले शनिवार को माफिया की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में 3500 वर्ग फीट की चार करोड़ के आवासीय और बीबीडी के भैसौरा स्थित 30 करोड़ की दो प्रॉपर्टी पर की गई थी।

कुर्की की ये कार्रवाई प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक की अभी तक एक हजार करोड़ रुपये की संपत्ति प्रयागराज पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी है। इसी क्रम में 14 सितंबर को राजधानी के फैजुल्लागंज की इंद्रापुरी कॉलोनी में आठ करोड़ के बंगले को कुर्क किया गया था। इसी के साथ उसके करीबी का अवैध निर्माण एलडीए ने ढहा​ दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related