Keshav Maurya Says: प्रदेश की हर ग्राम सभा में 21 जून को आयोजित होगा, योग दिवस कार्यक्रम

उत्तर प्रदेशKeshav Maurya Says: प्रदेश की हर ग्राम सभा में 21 जून को...

Date:

मेरठ:  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गांव राफन विकास खंड मवाना में शहीद नरेन्द्र सिंह अमृत सरोवर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ एक क्रांतिधरा है। स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत यहीं से हुई थी। उन्होने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले है ऐसे समय में हम अपने ऐसे स्वंतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्मरण कर रहे है जिनके कारण हमें आजादी मिली है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर देश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि उप्र में 80 लोकसभा है। उ0प्र0 में छह हजार अमृत सरोवर का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हर ग्राम सभा में 02 अमृत सरोवर का निर्माण करेंगे।

Also Read : Norovirus Alert in Kerala : लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण भी होगा। बैठने के लिए बेंच भी लगायी जायेगी। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी से भी बच्चे यहां आकर पढ़ सकते है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक रथ के दो पहिये होते हैं एक समाज व दूसरा सरकार का। कोई भी चीज अगर बनायी जाती है तो उसको आप संभाल कर नहीं रखोगे तो वह सुरक्षित नहीं रहेगी। उसे सुरक्षित रखना हमारा धर्म ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है अपने लिए ही नहीं अपनी आने वाली पीढी के लिए भी अन्यथा हमारी आने वाली पीढी हमें माफ नहीं करेंगी।

 उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार हमने भी संकल्प लिया हैं कि प्रदेश की हर ग्राम सभा में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विकास की योजनाओ से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होने कहा कि सभी योजनाओ का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा व सीडीओ शशांक चौधरी द्वारा अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग दिनेश खटीक, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...