कानपुर के पाॅश इलाके स्वरूप नगर में एटीएम कार्ड को क्लोन करने वाली स्किमर डिवाइस मिली

उत्तर प्रदेशकानपुर के पाॅश इलाके स्वरूप नगर में एटीएम कार्ड को क्लोन करने...

Date:


कानपुर के पाॅश इलाके स्वरूप नगर में एटीएम कार्ड को क्लोन करने वाली स्किमर डिवाइस मिली

  • इस एटीएम से होता है लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन
  • अपना एटीएम कार्ड निकालते समय युवक के हाथ में आई डिवाइस

कानपुर– साइबर हैकर्स रकम उड़ाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. ताजा मामला स्वरूपनगर में बेनाझाबर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम का है. यहां कार्ड क्लोन करने वाली स्किमर डिवाइस लगी मिली है. इलाके के एक कारोबारी पैसे निकालने पहुंचे तो साइबर हैकरों की करतूत का खुलासा हो गया. पुलिस ने डिवाइस और पिन रीडर मिनी कैमरा कब्जे में लिया.इससे पहले एटीएम के पास मौजूद एक शख्स फरार हो गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश में जुटी है.

कार्ड खींचते ही साथ बाहर डिवाइस आने से हुअा खुलासा

पुलिस के मुताबिक कोहना निवासी यश भरतिया दोपहर बाद दो बजे एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे. उन्होंने कार्ड स्वाइप कराकर पैसे निकाले और कार्ड निकालने लगे तो वह फंस गया. जैसे ही कार्ड खींचा तो स्किमर डिवाइस भी निकल आई.तब उन्होंने थाना प्रभारी और बैंक को सूचना दी. स्वरूपनगर पुलिस ने जांच की तो मशीन में स्किमर डिवाइस और पिनकोड रीड करने वाला मिनी कैमरा भी लगा मिला.पुलिस ने दोनों उपकरणों को कब्जे में लिया.

पुलिस के आने से पहले फरार हुआ एक शख्स

लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले एक शख्स पास ही पेड़ के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था, वह फरार हो गया है. इस पर पुलिस ने बैंक से संपर्क करके एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है. हालांकि जांच में सामने आया कि एटीएम का एक कैमरा खराब था. पुलिस आसपास घरों में लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है. थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कैमरे की मदद से पता लगेगा कि स्किमर डिवाइस कब और किसने लगाई.

एटीएम मशीन में फिक्स कर देते हैं मशीन

इसी तरह ठग कई एटीएम मशीनों में एक कीट लगाते हैं. इसमें कीपेड पर एक मेट के तरीके का उपकरण, स्वाइप की जगह काॅपी मशीन और पासवर्ड को देखने के लिए एक बटन जैसा कैमरा लगाया जाता है. यह कैमरा आपके पासवर्ड आैर स्वाइप की जगह लगी मशीन आपके डेटा को सेव करती है. इस मशीन में जितने भी एटीएम स्वाइप होते है.उनका डेटा इस डिवाइस में चला जाता है. इसे मौका पाकर ठग निकाल लेते हैं. जिसके बाद उसी प्रक्रिया के तहत कार्ड का क्लाेन तैयार कर पीड़ित की जेब में उसका कार्ड होने के बाद भी क्लोन के जरिये खाते से रुपये निकाल लेते हैं.

कैसे बच सकते हैं आप इस ठगी से?

  • उपभोक्ता उस एटीएम से पैसे कभी न निकाले जहां पर गार्ड तैनात न हो.
  • अपना एटीएम वह स्वयं ही प्रयोग करें किसी और को इस्तेमाल के लिए न दें.
  • एटीएम केबिन में यदि कोई और है तो उसके बाहर निकलने पर ही मशीन का प्रयोग करें.
  • सबसे विशेष एटीएम की मशीन में जहां पर कार्ड डाला जाता है वहां पर उसे खिंचकर देखें. यदि क्लोनिंग मशीन फिट की गई होगी तो वह हाथ पर अलग लगाने पर पता लग जाएगी.
  • इसी तरह एटीएम प्रयोग करते समय जहां पर एटीएम कार्ड लगाया जाता है वहां पर हरी लाइट जलने लगेगी.यह लाइट तब तक नहीं रुकेगी जब तक उपभोक्ता पैसे निकासी का कार्य कर कार्ड वापिस निकालकर आगे की ट्रांजेक्शन के लिए कैंसिल नहीं कर देता.
  • हरी लाइट नहीं जलती है तो इसका सीधा सा मतलब है कि मशीन के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर उसे हैंग किया है. ऐसे में उस मशीन का प्रयोग न करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related