महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें शिक्षित व संगठित होना बहुत जरूरी: Vijayalakshmi Gautam

उत्तर प्रदेशमहिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें शिक्षित व संगठित होना बहुत जरूरी:...

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम  के दौरान अपने संबोधन में कहा कि ग्राम्य विकास व महिला सशक्तिकरण के लिए दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के कुशल दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। 

बीकेटी में शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान व यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सीनियर सीआरपी की क्षमता संवर्धन विषयक 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।

 Also Read : UP News: एक बार फिर बागी हुआ बलिया, पत्रकारों के समर्थन में बंद रहे सभी बाजार

 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठवें दिन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने महिला प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की प्रत्येक महिला को प्राथमिक रूप से शिक्षित, संगठित तथा क्रियाशील होना अति आवश्यक है। तभी व्यवहारिक रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें शिक्षित व संगठित होना बहुत जरूरी है।

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील हैं और इस दिशा में अनेकानेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला समुदाय के व्यवहारिक अध्ययन के लिए लखनऊ के विकास खण्ड मलिहाबाद की 03 ग्राम पंचायतों क्रमश: खालिसपुर, डाड़ेमऊ एवं मड़ौली का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।

Also Read : भाषा पर केंद्र-राज्य टकराव ने पूरे दक्षिण भारत में हिंदी विरोधी हलचल मचाई

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, संस्थान एल पेकटेश्वर लू के संरक्षण और अपर निर्देशक, संस्थान डॉ० डीसी उपाध्याय के निर्देशन में प्रशिक्षण सत्र निर्देशक राकेश रंजन, उप निदेशक, संस्थान द्वारा किया गया। राकेश रंजन, उप निदेशक द्वारा समय समय पर वार्ताकार के रूप में महिला प्रतिभागियों का क्षमता संवर्धन किया गया। आयोजन के दृष्टिगत सहयोगी अधिकारियों/ कार्मिकों के रूप में डॉ० एस०के गुप्ता, सहायक निदेशक, डॉ० सोमा राठौर, सहायक निदेशक, प्रतिमेश तिवारी, शोध संयुक्त संजय सिंह, प्रोग्राम अफिसर, तथा अनूप कुमार सिंह, प्रशिक्षण सहायक संस्थान की अग्रणी भूमिका रही

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...