गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर की केयरटेकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला मंदिर की केयरटेकर के साथ ही सड़क किनारे चाय बेचकर गुजारा करती थी। मृतक महिला के गले पर चोट के गहरे निशान हैं। इसी के साथ ही मंदिर के दानपात्र को तोड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या की होगी। महिला के पास मंदिर की चाभी रहती है। घटना की जानकारी होने पर एडीजी अखिल कुमार और डीआईजी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
Read also: UP In Alert Mode: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
इस दौरान एडीजी ने घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश अधिकारियों को दिया। मामला कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर का है। जहां आज सुबह मंदिर के समीप बुजुर्ग महिला की लाश मिली। महिला के गले पर चोट के निशान होने से आशंका जताई कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई होगी।
Read also: Kanpur Encounter : चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन? शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का पत्र सामने आया
महिला की शिनाख्त कैलाशी देवी के तौर पर हुई। जिसकी उम्र 80 साल बताई है। मामले में सीओ कैंट श्याम देव ने बताया कि आज सुबह मंदिर के पास महिला की लाश मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है। इसी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

