Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में ड्रोन बनाने वाली पहली कंपनी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंडUttarakhand Latest News: उत्तराखंड में ड्रोन बनाने वाली पहली कंपनी का मुख्यमंत्री...

Date:

रूडकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में उत्तराखंड के पहले ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शुभारांभ किया। रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर मुख्यमंत्री ने ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी का उद्धघाटन किया। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी और तकनीक विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

Read also: Uttarakhand News Today: आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

ड्रोन कंपनी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ड्रोन की पहली कंपनी शुरू हो चुकी है। निश्चित रूप से यह प्रदेश में नई क्रांति का आगाज है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में आपदा आती है और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं। ऐसे में ड्रोन टेक्नोलॉजी प्रदेश के लिए कारगर साबित होगी।

Read also: Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना,पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

सीएम धामी ने कहा कि आपदा के समय ड्रोन तकनीक उपयोग बड़ी कारगर होती हैं इसी के साथ ही ड्रोन की कंपनी लगना उत्तराखंड के लिए काफी खुशी की बात है। इससे राज्य को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने काम किया है। इसलिए इस क्षेत्र में यह बहुत बड़ा कदम है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मई 2022 में भारत ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौराने उन्होंने स्वदेशी में विकसित ड्रोन को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का दौरा किया था। युवाओं की इनोवेटिव भावना से उत्साहित पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाने के लिए समय निकाला था। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि ड्रोन भारत के विकास पर नज़र रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पीएम ने कहा कि चाहे आपदा प्रबंधन हो कृषि हो, निगरानी हो या फिर मीडिया,पर्यटन ड्रोन जनता को सेवाएं प्रदान करने में क्रांतिक्रारी भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ ये जीवन को आसान बनाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...