UP News: भारी बारिश में दीवार गिरने से दस लोगों की मौत, स्कूलों कालेजों में अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेशUP News: भारी बारिश में दीवार गिरने से दस लोगों की मौत,...

Date:

लखनऊलखनऊ में पिछले 20 घंटे हो रही भारी बारिश के चलते कई मकान की दीवारें ढह गई हैं। लोगों का बहुत नुकसान हो गया। वहीं कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी में दीवार ढहने से 10 लोगों के मरने की सूचना मिली है। सीएमओ लखनऊ के मुताबिक, दस लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर बचाव को तेज कर दिया गया है। हादसा स्थल दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। दो इिल से हो रही भारी बारिश के बाद महानगर में हर ओर जल भराव है। वहीं आज लखनऊ जनपद के समस्त क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण आज 16 सितंबर 2022 को प्रातः 3.45 पर नगर आयुक्त द्वारा दी गयी जल भराव की सूचना के आधार पर आज दिनाँक 16 सितंबर 2022 को सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के  शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।  

समस्त विद्यालयों को यह आदेश व्हाट्सप्प आदि माध्यमों से तत्काल उपलब्ध  कराया जा रहा है ताकि अभिभावकों को ससमय सूचित किया जा सके। आज शुक्रवार को भी राजधानी में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं, इससे पहले सुबह से बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहावना रहा और गुरुवार को दोपहर बाद हल्की वर्षा हो गई। जिसके बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्यिस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...