UP News: ​​रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी बने मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार,नियुक्ति विभाग ने जारी किए आदेश

उत्तर प्रदेशUP News: ​​रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी बने मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार,नियुक्ति विभाग...

Date:

लखनऊ। बिजनेस बाइट की छपी खबर बिल्कुल सहीं साबित हुई। रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार बनाया गए है। अवननीश अवस्थी इस पद पर फरवरी 23 तक बने रहेंगे। आज नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि आईएएस अवनीश अवस्थी गत 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से ही अटकलों का दौर जारी था कि उनको मुख्यमंत्री योगी का सलाहकार बनाया जा सकता है। इस बारे में बिजनेस बाइट ने सबसे पहले खुलाया किया था। अब आज शुक्रवार को इस पर मुहर भी लग गई। रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी अब फरवरी 23 तक इस पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा था कि अवनीश अवस्थी को सेवा विस्तार दिया जाएगा। लेकिन कार्यविस्तार की चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए थे। अवनीश अवस्थी के सेवानिवृत होने के बाद उप्र.एक्सर्प्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) सहित उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था।  अवनीश अवस्थी के पास कार्यकाल के दौरान गृहविभाग के अलावा गोपन, जेल प्रशासन एवं सुधार, वीजा-पासपोर्ट, धर्मार्थ कार्य विभाग,सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ और डीजी जेल थे। ऊर्जा विभाग का भी अतिरिक्त चार्ज उनके पास था। 

अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद और सबसे पावरफुल अधिकारी रहे हैं। अवनीश अवस्थी 1984 के बाद सबसे लंबे समय  तीन वर्ष एक माह तक गृह विभाग के मुखिया पद पर रहने का रिकॉर्ड बना गए हैं। उनका कार्यकाल एक अगस्त, 2019 से 31 अगस्त, 2022 तक रहा था। इससे पहले आरसी टकरू का कार्यकाल नवंबर 1980 से मार्च 1984 तक का था। अवनीश अवस्थी के सेवानिवृत्त के बाद उनके सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह अयोजित किया गया था। लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में अवस्थी के सम्मान में कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से आयोजन किया गया था  इसमें लखनऊ में नियुक्त एसपी से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। अवनीश अवस्थी के मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार बनाए जाने से एक बार फिर से यूपी के ब्यूरोक्रेट में खलबली मच गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related