चंदौली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर जिले के नक्सल प्रभावित तहसील क्षेत्र नौगढ पहुँचीं। राज्यपाल इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक रहीं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने बनवासी लोगो को ज़मीनों पट्टा वितरित किया। वहीं 10 आंगनबाड़ी को गोंद लिया और इन आंगनवाड़ी केंद्रों को जरूरी सामग्री भी वितरित किया।
Also Read : Rampur Mining Mafia : खनन माफिया ने भाजपा विधायक की गाड़ी को तोड़ा, जानलेवा हमले में बाल- बाल बचे विधायक पति
इसी के साथ टीवी के मरीजों को दवा का किट वितरण करने के साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 150 महिलाओं को दैनिक उपयोग की सामग्री व मच्छरदानी वितरित किया। उसके बाद राज्यपाल देश भर में चर्चित राजदरी देवदरी जल प्रपात पहुँची। यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस में थोड़ी देर आराम करने और भोजन के उपरांत सीधे राजदरी जलप्रपात पहुँच गयी और प्रकृति द्वारा प्रदत्त इस प्राकृतिक मनोरम छठा को देखा और डीएम व वन विभाग के अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली ।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकॉप्टर के माध्यम से अपने एक दिवसीय दौरे पर जिले के नक्सल प्रभावित नौगढ़ तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचीं। यहां स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सरकारी योजनाओं संबंधी स्टाल लगाया गया था। जिसका राज्यपाल ने निरीक्षण किया। चन्दौली की देश विदेश में पहचान बन चुके ब्लैक राइस के स्टाल पर राज्यपाल पहुंचीं।
Also Read : Mayawati said on Gyanvapi Masjid: धर्म स्थलों के मुद्दे उठाकर धार्मिक भावनाएं भड़का रही है भाजपा: मायावती
इस दौरान उन्हें शुगर फ्री ब्लैक राइस के बारे में बताया गया। चंदौली क्लच ऑन सोसाइटी के अध्यक्ष शशिकांत राय और जीएम डी आई सी गौरव मिश्रा ने शुगर फ्री ब्लैक राइस के बारे में पूरी जानकारी राज्यपाल को दी थी। यही नहीं चंदौली काला चावल समिति के द्वारा राज्यपाल को काला चावल काला चावल का पोहा चंदौली जनपद में ही उत्पादित आदम चीनी, चावल बादशाह भोग उपहार के तौर पर दिया।

