Badan Singh Baddo case : ​​​​​​​बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए योगी सरकार ने हाईकोर्ट में मांगा समय, 29 जुलाई आगामी सुनवाई

उत्तर प्रदेशBadan Singh Baddo case : ​​​​​​​बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए...

Date:

मेरठ। मेरठ से फरार हुए प्रदेश के मोस्ट वांटेड ढाई लाख के इनामी  बदन सिंह बद्दो के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखा। कोर्ट में राज्य सरकार ने बद्दो की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा है। अब हाईकोर्ट में  बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी की याचिका पर सुनवाई आगामी 29 जुलाई को होगी। बता दें कि मेरठ से मार्च 2019 में बदन सिंह बददों पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। 

Also Read : Meerut Accident News : कांवड पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

ये था मामला :  पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदन सिंह बद्दो 29 मार्च 2019 गुरुवार को मेरठ होटल मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। बदन सिंह बददो को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। लेकिन बदन सिंह पेशी के बाद पुलिस पार्टी को शराब पार्टी और रूपये का लालच देकर मेरठ परतापुर एक होटल मुकुट महल में ले आया और वहां पुलिसकर्मियों के नशे में धुत्त कर फरार हो गया था। 

इस मामले में बद्दो समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह पुलिसकर्मियों व बद्दो के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फरार हुए बददो की तलाश में पुलिस की टीमें बद्दो की तलाश में लगा दी गई थी। लेकिन आज तक बदन सिंह का कुछ पता नहीं चल सका है। मेरठ पंजाबीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो मेरठ के अधिवक्ता रविंद्र सिंह की हत्या के मामले में फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास सजा काट रहा था।

Also Read : Baba’s Bulldozer Against Illegal Parking: अतिक्रमण के खिलाफ गढ़ रोड पर गरजा बुलडोजर, होटल की अवैध पार्किग ध्वस्त

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...