मेरठ। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद कुछ राज्यों ने टैक्स में कटौती कर राहत देना शुरू किया है। इसमें केरल, राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र ने पेट्रोल पर 2.08 रुपये घटा दिए हैं। राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट की दरें अलग-अलग होने की वजह से महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम भिन्न होता है।
आज मंगलवार को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया। मोदी केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती और कुछ राज्यों में टैक्स की कटौती के बाद ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
Also Read : CNG Price Today :सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे देश के चार महानगरों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर से कम है। जबकि अन्य तीन महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर ही बिक रहा है। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद राज्यों ने टैक्स कटौती कर अब लोगों को राहत देनी शुरू की है। जिसमें केरल,राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 2.08 रुपये और डीजल के दाम पर 1.44 रुपये वैट कम किया गया है। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2.48 रुपए लीटर और डीजल की कीमत में 1.16 रुपये लीटर वैट कम किया। जबकि केरल में पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये टैक्स कम किया गया है।
Also Read : ऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस

