Children Drowned In Yamuna: यमुना को पार करते समय डूबे चार बच्चे, एक की मौत

उत्तर प्रदेशChildren Drowned In Yamuna: यमुना को पार करते समय डूबे चार बच्चे,...

Date:

मथुरा। जिले के थाना रिफायनरी क्षेत्र स्थित कोयला अलीपुर घाट पर चार बच्चे यमुना में डूबने से हड़कंप मच गया। घाट के नजदीक स्थित एक कॉलोनी निवासी बच्चे यमुना पार कर रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने आए बच्चे जब वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र में गिर्राज वाटिका निवासी राहुल पुत्र जयवीर सिंह, लव पुत्र जयवीर सिंह व छतर पुत्र दर्शन सिंह के अलावा एक अन्य बच्चा रविवार को थाना महावन क्षेत्र स्थित रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने के बाद चारों वापस आ रहे थे। इन चारों में से 3 ने यमुना में कम पानी का आंकलन कर पैदल ही यमुना पार करने का फैसला किया। जैसे ही चारों यमुना में यमुना को पार करने के लिए उतरे तो गहरे पानी में जाते वक्त पैर फिसल गया और सभी यमुना में डूब गए। यमुना में डूबते हुए बच्चों को देख यमुना में नाव चलाने वाले लोगों ने उन्हें बचाया।

Also Read : कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती

जैसे ही यमुना में बच्चों को डूबने की खबर उनके परिजनों को लगी तो आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना में डूबे हुए बच्चे को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक बच्चे के साथी और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग रमणरेती से दर्शन कर वापस लौट रहे थे घर जल्दी पहुंचने के कारण यमुना पार करने का निर्णय लिया और पैर फिसलने से यमुना में डूब गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related