भारतीय जनता पार्टी ने आज एक पत्र जारी कर कहा है कि किसी भी धर्म का या उस धर्म के पूजनीयों का अपमान उसे स्वीकार नहीं। केंद्र में शासन कर रही भाजपा का यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब पूरे देश में दिल्ली की भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और मुस्लिम समुदाय उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi
बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद देश के मुसलमान काफी गुस्से में हैं। नूपुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है. कानपूर में ऐसा ही हुआ एक विरोध प्रदर्शन साम्प्रदायिक हिंसा में बदल गया था। भाजपा ने देश में बिगड़ते हुए इस माहौल और इस मुद्दे की गर्माहट को कम करने के लिए आज यह बयान जारी किया। यह बयान नूपुर शर्मा के लिए एक झटका भी है और पार्टी की तरफ से एक चेतावनी भी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि बीजेपी किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं करती है। बयान में यह भी कहा गया है कि भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पल्लवित और पुष्पित हुआ है हजारों वर्षों की यात्रा में कई धर्मों का जन्म और विकास हुआ है, ऐसे में पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकार नहीं है जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। बयान में कहा गया है कि भाजपा न ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही बढ़ावा देती है और सभी ननगरिकों से सभी धर्मों का सम्मान करने अपेक्षा रखती है।

