फूड प्रोसेसिंग से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, रोजगार भी मिलेगा : Keshav Prasad Maurya

उत्तर प्रदेशफूड प्रोसेसिंग से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, रोजगार भी मिलेगा : Keshav...

Date:

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चैन से कृषि उत्पादों के गुजरने व कृषकों के उत्पाद की प्रोसेसिंग से किसानों के लगभग एक लाख करोड़ के बर्बाद होने वाले कृषि उत्पादों को  बचाया जा सकता है।

 कोल्ड चेन न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि रोजगार भी मिलेगा और देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी, ऐसा मुझे विश्वास है। केशव प्रसाद मौर्य फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आगरा में आयोजित कोल्ड चैन सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि कोल्ड चेन से सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी, किसान की उपज खराब नहीं होगी, क़ृषि उत्पादों को अधिकतम मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा  कि कोल्ड स्टोरेज स्वामियों की हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा अगर हर क़ृषि उत्पाद कोल्ड चैन से गुजरे तो किसान ही लाभान्वित नही होंगे , बल्कि बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत होगी।कहा कि देश के यशस्वी व  दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है । 

Also Read : केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया : AK Sharma

 नरेंद्र मोदी को नए युग का निर्माता बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके नेतृत्व में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा हो रहे हैं और किसानों की आमदनी  को बढ़ाने के लिए बड़े और कड़े निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि ग्राम स्तर पर छोटी प्रोसेसिंग इकाइयां बने, इससे किसानों के उत्पाद  की रक्षा होगी ,किसानों की आमदनी बढ़ेगी। 

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2017 में लाई गई थी, अब इस खाद्य प्रसंस्करण नीति में सुधार करते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2022 शीघ्र ही लाई जाएगी और किसानों तथा बेरोजगारों के फायदे के लिए हर रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा की फेडरेशन के लोग प्रतिनिधिमंडल के रूप में लखनऊ आयें ,उनकी मांगों पर और विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। 

Also Read : Meerut News : एटीएम से पैसा निकाल रहे युवक की करंट से मौत

 कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 100 दिन ,6 माह और 1 साल की कार्ययोजना बना रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में दुनिया में आगे होकर रहेगा। पसीना बहाने वालों की पसीने की कीमत अदा की जाएगी।

 देश और प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है और उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए भी अब कोई घबराता नहीं है, सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार कोई समझौता नहीं कर रही है। आज भारत को दुनिया में नम्बर एक बनने की दिशा में सभी तरह के कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related