प्रयागराज में दो भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में दो भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप

Date:


प्रयागराज में दो भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप

  • बड़े भाई का शव खेत में और छोटे भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
  • घटना धूमनगंज थाने के पतरवा गांव की है, पीएम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

प्रयागराज में दो भाइयों के शव मिले है. एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गौर करने वाली बात यह है कि बड़े भाई का शव खेत में मिला और छोटे भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. दोनों भाइयों के शरीर पर चोट के काफी निशान भी मिले हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है.घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव की है.

भाइयों का किसी से झगड़ा होने की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ होगा. छोटे भाई ने ईंट और पत्थरों से वार कर बड़े भाई का कत्ल कर दिया. उसके बाद छोटे ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी भी जान दे दी. परिवार ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है, लेकिन दोनों भाइयों के बीच किसी बात पर झगड़े की बात जरूर बताई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...