Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रयागराज में दो भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप


प्रयागराज में दो भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप

प्रयागराज में दो भाइयों के शव मिले है. एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गौर करने वाली बात यह है कि बड़े भाई का शव खेत में मिला और छोटे भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. दोनों भाइयों के शरीर पर चोट के काफी निशान भी मिले हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है.घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव की है.

भाइयों का किसी से झगड़ा होने की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ होगा. छोटे भाई ने ईंट और पत्थरों से वार कर बड़े भाई का कत्ल कर दिया. उसके बाद छोटे ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी भी जान दे दी. परिवार ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है, लेकिन दोनों भाइयों के बीच किसी बात पर झगड़े की बात जरूर बताई है.

Exit mobile version