लखनऊ। मोहब्बत की बात करने वाले लोगों पर जिगर मुरादाबादी का शेर… ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है बेहद भारी पड़ता है। कभी न कभी बेपनाह मोहब्बत का अंत इतना खौफनाक हो जाता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण राजधानी लखनऊ में सामने आया है। डीजीपी कार्यालय में तैनात महिला सिपाही रूचि सिंह चौहान ने प्रतापगढ़ जनपद के तहसीलदार को प्यार देकर बदले में अपनी जान गवां दी। ये घटना बानगी मात्र है। हालांकि, कई महिला सिपाहियों के प्यार के अफसाने किसी न किसी अधिकारी से उजागर हो चुके है। महिला सिपाहियों के प्रेम—प्रसंग में पड़कर कई इंस्पेक्टर संस्पेड हो चुके है तो वहीं आईपीएस रैंक के अधिकारियों पर विभागी गाज गिर चुकी है। यूपी पुलिस की पांच महिला सिपाहियों की मोहब्बत का खौफनाक अंत हम बताते हैं
पहली कहानी: फेसबुक से चढ़ा था प्यार का परवान
गौरतलब है कि प्रयागराज (Prayagraj) जनपद निवासी पद्मेश प्रतापगढ़ जिले में तहसीलदार हैं। पद्मेश को महिला सिपाही रूचि सिंह चौहान की हत्या करने के जुर्म में पत्नी के साथ अरेस्ट किया गया है। चार साल पहले फेसबुक के जरिये उनकी दोस्ती हुई। वक्त के साथ उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। रूचि बिजनौर जनपद की रहने वाली थी। साल 2019 में रूचि यूपी पुलिस में बतौर महिला सिपाही में भर्ती हुई। इसके बाद रूचि की शादी सिपाही नीरज के साथ हुई, लेकिन रूचि ने नीरज को अपने पहले प्यार की बारे में सब कुछ बता दिया था। इसके बाद रूचि और नीरज के बीच अनबन शुरू हो गई और उनका तलाक हो गया। फिर रूचि तहसीलदार के साथ एक फ्लैट में रहने लगी। इसी बीच तहसीलदार की पत्नी को पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भनक लग गई। ये बात खुलकर समाने आई कि रूचि ने तहसीलदार को पाने के लिए अपने पति से तलाक लिया था और पद्मेश से शादी करने का दवाब बनाने लगी थी। 12 फरवरी को पद्मेश ने रूचि की मोहब्बत का खौफनाक अंत कर दिया था। उसने सुपारी किलर की मदद से अपने प्रेमिका रूचि की हत्याकर नाले में लाश फेंक दी थी। इस वारदात में पद्मेश की पत्नी भी शामिल थी।
Read also- आरपीएस अधिकारी, महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त
दूसरी कहानी : ट्रेनी महिला सिपाही से फंसे इंस्पेक्टर
साल 2017 में मेरठ जनपद (Meerut district) में एक मामला समाने आया था। जहां यूपी पुलिस में भर्ती हुई महिला सिपाही मेरठ पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रही थी। इसी बीच उसकी दोस्ती महिला ट्रेनी कांस्टेबल से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्रेमी को पाने के लिए ट्रेनी सिपाही ने पुलिस लाइन्स के इंस्पेक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। इससे चर्चे राजधानी तक पहुंचे तो फौरन इंस्पेक्टर को संस्पेंड करना पड़ा। तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने निष्पक्षता से जांच कराई तो ये बात समाने आई कि महिला ट्रेनी सिपाही और पीटीआई (PTI) के बीच प्रेमप्रसंग है। दोनों अक्सर बातचीत करते हैं। इसके बाद ट्रेनी सिपाही और पीटीआई पर विभागीय कार्रवाई की गई थी।
तीसरी कहानी: महिला सिपाही के प्यार में सस्पेंड हो गए कोतवाल
मुरादाबाद जनपद में तैनात इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह पहले बुलंदशहर (Bulanshehar) जिले के अगौत कोतवाल थे। एक केस के सिलसिले में कोतवाली की दोस्ती बुलंदशहर की एक लड़की से हुई। साल 2011 में ये लड़की यूपी पुलिस में बतौर महिला सिपाही के रूप में भर्ती हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी जिसकी भनक महिला सिपाही के परिजनों को लग गई। साल 2018 में दोनों को प्रेम—प्रंसग तुल पकड़ने लगा। महिला सिपाही की तैनाती मेरठ में हुई तब उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए कोतवाल लोकेंद्रपाल पर आरोप लगाया था। महिला सिपाही का आरोप था कि इंस्पेक्टर ने नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म किया है और ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि दोनों में पहले से दोस्ती थी। हालांकि महिला सिपाही कोतवाल पर दवाब बनाकर मोटी रकम वसूलना चाहती है। जब ये मामला लखनऊ पहुंचा तो इंस्पेक्टर को सस्पेंड करना पड़ा।
चौथी कहानी : होटल में पकड़े गए डीएसपी और महिला सिपाही
8 जुलाई 2021 को उन्नाव जनपद में तैनात डीएसपी कृपाशंकर कनौजिया ने तीन दिनों की छुट्टी लेकर अधिकारियों से घर जाने की बात कही, लेकिन वो अपने घर नहीं पहुंचे। डीएसपी की पत्नी ने एसपी से गुहार लगाई। किसी अनहोनी की आंशका पर पुलिस ने डीएसपी की सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि उसकी लोकेशन कानपुर नगर के माल रोड पर एक होटल में हैं। लोकेशन ट्रेसकर पुलिस होटल में पहुंची तो होटल के रजिस्टर में डीएसपी और महिला सिपाही के नाम पर रूम बुक मिला। जहां दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। इसके बाद डिपार्टमेंट ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। डीएसपी और महिला सिपाही के बीच लम्बे समय से प्रेम—प्रसंग था। उनका एक न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फजीहत होने पर डीएसपी कृपाशंकर कनौजिया और महिला सिपाही को सस्पेड कर दिया गया था।
Read also- कर्नाटक: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही को 20 साल की जेल
पांचवी कहानी: महिला सिपाही के साथ पकड़े गए दरोगा बाबू
25 अक्टूबर 2021 को आगरा जनपद में महिला सिपाही (Lady police) के साथ पकड़े गए दरोगा की चप्पलों से पिटाई की गई थी। महिला सिपाही की बहन दरोगा को सरेआम पिटते हुए कोतवाली तक ले गई थी। दरोगा पुनीत कुमार की महिला सिपाही से संबंध हो गए। दोनों में लंबे समय तक प्रेम—प्रसंग चला। इस पर दरोगा महिला सिपाही को अपनी पत्नी बताने लगा और महिला सिपाही के यहां पहुंचा। उनके प्रेम—प्रसंग की जानकारी महिला सिपाही की बहन को लग गई। दरोगा को घर पर देख सिपाही की बहन भड़क गई। महिला सिपाही की बहन ने दरोगा की चप्पलों से जमकर पिटाई कर थाने में पुलिस को सौंप दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

