BSP प्रमुख मायवती, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर किया शत्-शत् नमन

उत्तर प्रदेशBSP प्रमुख मायवती, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर...

Date:

हर साल 14 अप्रैल को देश भर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है, इस बार पूरा देश बाबा साहेब की 131वीं जयंती मना रहा है  इस दौरान लखनऊ में बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने उनको शत- शत नमन किया। 

सुश्री मायावती जी आज सुबह यहाँ बीएसपी यूपी प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ लोगों के साथ कमज़ोर व उपेक्षित वर्गाें के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन, हार्दिक श्रद्धा-सुमन तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। 

Read also: भवन निर्माण में 3-डी प्रिंटिंग तकनीक एक क्रांतिकारी बदलाव

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।” 

बाबा साहेब देश के एक ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में एक पिता की भूमिका निभाई है। सरकार ने उनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी का भी ऐलान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...