Noida News: फिरौती के लिए मौसेरे भाई को अगवा कर चाकू से रेत दिया गला, निशानदेही पर शव बरामद

न्यूज़Noida News: फिरौती के लिए मौसेरे भाई को अगवा कर चाकू से...

Date:

नोएडा। जिस मौसेरे भाई का हाथ पकड़कर वह बड़ा हुआ था, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसे अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा किया और फिर फिरौती की मोटी रकम वसूलने के लिए उसकी गर्दन पर चाकू चला उसके मुर्दा जिस्म को नोएडा के सेक्टर 54 एक पार्क में ले जाकर फेंक दिया।

परिजनो की शिकायत पर मामले की जांच के दौरान सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के बाद शव बरामद कर लिया गया है और खोडा पुलिस को हैंड ओवर दिया गया है। 10 वर्षीय हर्ष उर्फ कान्हा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था।

Read also:  बेटे ने ईंट से कुचलकर कर दिया मां का कत्ल, सामने आई ये खौफनाक वजह

हर्ष उर्फ कान्हा की काफी तलाश करने के बाद जब नही मिला तो परिजनों कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। लोगों ने बताया कि हर्ष के साथ लास्ट टाइम प्रियांशु को देखा गया था। पुलिस ने प्रियांशु से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने सब सच बोल दिया। उसी की निशानदेही पर बुधवार देर रात सेक्टर-54 के जंगल से शव को बरामद कर खोड़ा पुलिस के हैंडओवर कर दिया है।

कोतवाली सेक्टर-24 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि हर्ष का अपहरण फिरौती के लिए उसकी मौसी के लड़के प्रियांशु ने अपने दो साथी राजकुमार और आकाश के साथ किया था। अपहरण के बाद बच्चे को खोड़ा में कही छिपा के रखा गया। आरोपी हर्ष को छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती की डिमांड करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही हर्ष ने कहा कि वह घर में सबको बता देगा। इससे तीनों में डर बैठ गया। इसके बाद तीनों ने हर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर शव को छत-विछत कर दिया। उसके मुंह को बिगाड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद एक बोरी में शव को छिपाकर उसे सेक्टर-54 के जंगल में फेंककर चले गए। 

Read also: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो गम्भीर

नोएडा के सेक्टर-54 के जंगलों में बुधवार देर रात बोरी में बच्चे का शव मिला। इसकी पहचान हर्ष उर्फ कान्हा (10) के रूप में हुई है। बच्चा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया और खोड़ा पुलिस को हैंडओवर कर दिया। मामले कि जांच खोडा पुलिस कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related