Brijlal Khabri New UPCC Chief: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, छह प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित

उत्तर प्रदेशBrijlal Khabri New UPCC Chief: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बृजलाल...

Date:

लखनऊ। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर बृजलाल खाबरी के नाम पर मुहर लगा दी। बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद रहे हैं। बृजलाल खाबरी ने बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ मिलकर उन्होंने सांगठनिक काम किया है।इसी के साथ ही कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस के छह प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए हैं। प्रांतीय अध्यक्षों में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, पूर्व विधायक व मंत्री अजय राय, नकुल दुबे, फरेंदा विधायक विरेंद्र चौधरी, पिछली कमेटी में पदाधिकारी रहे इटावा के अनिल यादव और प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित शामिल हैं।  यूपी कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को छह हिस्सों में बाँट दिया है। जिसमें पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचंल शामिल है। यह बँटवारा राजनीतिक,सांस्कृतिक आधार पर किया गया है। हर ज़ोन पर राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती पहले ही महासचिव प्रियंका गांधी ने कर दी है। अब हर ज़ोन पर एक प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। यूपी कांग्रेस ने अपने संगठन को ज़मीन पर मज़बूत करने के लिए यह सांगठनिक बँटवारा किया है।

यूपी कांग्रेस के जिन अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्षों का नाम घोषित किया गया है। उनके पास संगठन का एक लम्बा अनुभव रहा है। सिर्फ़ इतना ही नहीं बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, अजय राय के अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी और विरेंद्र चौधरी के पास चुनावी राजनीति का लम्बा अनुभव है। दूसरी तरफ़ योगेश दीक्षित और अनिल यादव इटावा के पास एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के संगठन की मजबूत पृष्टभूमि रही है।  यूपी कांग्रेस ने एक तरफ़ बृजलाल खाबरी को अध्यक्ष बनाकर दलित समाज को संदेश दिया है। वहीं प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जाति से दो लोगों को जगह दी गई है। इतना ही नहीं उनके कार्यक्षेत्र उनके जातीय आधार पर बाँटे जाएँगे। सूत्रों की माने तो पूर्वांचल में वीरेंद्र चौधरी, प्रयाग में अजय राय, अवध में नकुल दुबे को ब्रज में यादवलैंड से आने वाले इटावा के अनिल यादव और बुंदेलखंड में योगेश दीक्षित को ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

बता दें कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके करीब छह महीने बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं लेकिन उनकी लगातार सक्रियता के बावजूद कांग्रेस को प्रदेश में चुनाव में मात्र दो सीटों पर जीत मिली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related