UP Latest News: ”भाजपा का आतंकवादियों से नाता है,यह रिश्ता क्या कहलाता है”

उत्तर प्रदेशUP Latest News: ''भाजपा का आतंकवादियों से नाता है,यह रिश्ता क्या कहलाता...

Date:

लखनऊ। महिला कांग्रेस एवं मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज आज प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। लेकिन आज जो हालात हैं और जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं वैसे में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है। आप भी सोचिए और समझिए कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ कितना घिनौना खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उदयपुर में कन्हैया लाल जी की हत्या में शामिल एक आरोपी ‘मोहम्मद रियाज अत्तारी’ बीजेपी का कार्यकर्ता निकला। इसने बाकायदा बीजेपी के नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद एवं पूर्व पार्षद अतुल चंडालिया की फैक्ट्री में काम कर चुका है। इसे भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देखा गया है।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात चुनाव में शराब बंदी होगा मुख्य मुदृा,भाजपा नेता ने ​किया ये दावा

शोभा ओझा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक ‘तालिब हुसैन शाह’ भाजपा का पदाधिकारी निकला। इसकी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीर है। और जब ये पकड़ा गया तब पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था।

Read also: Maharashtra Assembly Speaker: स्पीकर चुनाव में MVA को मिली मात, भाजपा के राहुल नार्वेकर को मिली जीत

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध हैं। और राणा दंपति का बीजेपी से क्या रिश्ता है ये किसी से छिपा नहीं है। इरफान खान राणा दंपति के लिए प्रचार करता था और वोट मांगता था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...