रसोई Bytes: खाने में बढ़ाए ज़ायका, बनाएं बेसनी लाल मिर्च!

रसोई Bytesरसोई Bytes: खाने में बढ़ाए ज़ायका, बनाएं बेसनी लाल मिर्च!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Mirch Ki Recipe – अगर आप तीखा और मसालेदार खाने के शौक़ीन है तो बेसनी लाल मिर्च की ये रेसिपी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। राजस्थान में तो लोग इसे पराठों के साथ शौक से खाते है, तो क्यों न आप भी इसे अपने घर पर बनाएं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, चलिए जानते है। 

बेसनी लाल मिर्च सामग्री – 15 मोटी लाल मिर्च, अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, बेसन 1 कप, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच और घी। 

Read also: रसोई Bytes: शाम की चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े, स्वाद होगा लाजवाब!

बेसनी लाल मिर्च रेसिपी (Besan Mirch Ki Recipe) –

पहले लाल मिर्च लेकर अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें। अब पैन में घी डालें और इसमें बेसन डालकर भून लें, जब हल्का-सा ब्राउन हो जाए तब सारे मसाले डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप लहुसन और अदरक का पेस्ट डाल सकते है। 

जब ये अच्छे से तैयार हो जाए तो गैस बंद कर उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लाल मिर्च में भर लें। बस अब पैन में तेल गर्म  कर मिर्च को फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है बेसनी लाल मिर्च। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related