Rape: दिल्ली में हिंदू युवती से rape का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशRape: दिल्ली में हिंदू युवती से rape का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में मानसिक रूप से कमजोर हिंदू युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। जाफराबाद थाने में दुष्कर्म और जबरन बंधक बनाने का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात जाफराबाद इलाके में मानिसक रूप से कमजोर हिंदू युवती से मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह परिवार के साथ किराए पर रहती है। आरोपी सद्दाम उसी इलाके में रहता है।

घर में अकेली थी पीड़िता

गुरुवार को परिवार के लोग घर से बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी। इसी बीच युवक सद्दाम उसके घर में घुस आया। उसने जबरन दुष्कर्म किया। परिवार के लौटने पर युवती ने आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सद्दाम को तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को छानबीन में पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह प्लंबर का काम करता है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने आनंद विहार से बिहार गोपालगंज के लिए बस पकड़ी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को लखनऊ में दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज सुबह दिल्ली पुलिस दिल्ली लेकर पहुंची है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...