दूषित कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के बच्चे सहित दर्जन भर लोग बीमार

उत्तर प्रदेशदूषित कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के बच्चे सहित...

Date:

मेरठ। चैत्र नवरात्र में लोग व्रत रख रहे हैं और फलाहार के रूप में कुट्टू का आटा उपयोग में ला रहे हैं। लेकिन मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर में गुरुवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से परिवार में बच्चों समेत दर्जन भर सदस्यों की हालत बिगड़ गई। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला गौतमनगर, गणेशपुरी समेत क्षेत्र की 14 गलियों में करीब 100 लोगों की हालत खराब हो गई है। हालांकि अधिकांश को घर में ही ठीक कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आज मोहल्ला गौतम नगर, गणेशपुरी मेरठ में जहरीला कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से दर्जनों लोग वह बच्चे बीमार हो गए। जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
बताया गया कि मोहित नाम का दुकानदार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि वह नवीन मंडी से ओम साईं नाम के दुकानदार से आटा लेकर आया था।


वहीं पीड़ित परिवार के हाल जानने पहुंचे लोगों से प्रशासन से अपील है कि जल्द उस दुकानदार को गिरफ्तार कर और जो भी अन्य इस कालाबाजारी में लिप्त हैं। उन सभी को पकड़कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनकी बीमारी का खर्च इन कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों से वसूला जाए।

बता दें इससे पहले भी कई बार मेरठ में नवरात्र के मौके पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन प्रशासन और खाद्य विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है। पिछले साल नवरात्र में हापुड में जहरीला कुट्टू के आटे की पूडी खाने से करीब 10 लोग बीमार पड़ गए थे। ऐसे ही गाजियाबाद में भी व्रत के दौरान कुटटू के आटे की पकौड़ी खाने से करीब 20 लोग अस्पताल पहुंच गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...