Hathras Accident Today: कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने कुचला,छह की मौत,एक गंभीर

उत्तर प्रदेशHathras Accident Today: कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने कुचला,छह...

Date:

हाथरस। हाथरस जिले के आगरा सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे सात कांवड़ियों को बुरी तरह से कुचल दिया। इनमें से छह कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। आगरा एडीजी राजीव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि डंपर चालक के बारे में जानकारी मिल गई है। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

Read also: ITR Filing Deadline: आईटीआर की अंतिम तिथि 31 जुलाई को अब आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं

बताया जाता है कि मृतक सभी कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते के बाद मौके पर एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  पहुंच गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द उटीला थाना जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। हादसे के बाद काफी देर तक आगरा अलीगढ़ रूट को बंद रखा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...