ITR Filing Deadline: आईटीआर की अंतिम तिथि 31 जुलाई को अब आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं

बिज़नेसITR Filing Deadline: आईटीआर की अंतिम तिथि 31 जुलाई को अब आगे...

Date:

नई दिल्ली। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई ही रहेगी। इसको आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाली 31 जुलाई तक अधिकांश करदाता अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर लेंगे। फिलहाल रिटर्न की आखिरी तारीख और आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। केंद्र के राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि बीते 20 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2021-22 के 2.3 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिए किए जा चुके हैं। यह संख्या अब प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि पिछले साल आयकर रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी हुई तारीख 31 दिसंबर 2021 तक कुल 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। 

Read also: Fake Notes: तीस हजार रुपये देने के बदले मिलते थे एक लाख के नकली नोट,ऐसे हुआ खुलासा

राजस्व सचिव ने कहा कि लोग पहले यह मानकर चल रहे थे कि हर बार की तरफ इस बार भी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी। शुरुआत में वो रिटर्न दाखिल करने में उत्साह नहीं दिखाते थे। लेकिन अब प्रतिदिन 15 से 18 लाख लोग अपनी रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिटर्न दाखिल करने के बचे हुए दिनों में प्रतिदिन 25 से 30 लाख रिटर्न दाखिल किए जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर रिटर्न फाइल करने वाले आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं। पिछले साल रिटर्न फाइल करने के आखिरी दिन करीब नौ से दस प्रतिशत लोगों ने ही आइटीआर को फाइल किया था। उन्होंने कहा कि विभाग अंतिम दिन एक करोड़ लोग रिटर्न फाइल करेंगे यह मानकर तैयारी कर रहा है। बता दें कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। 

राजस्व सचिव ने कहा कि इस बार आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर विभाग की तरफ से सात तरह के फॉर्म जारी किए हैं। आयकरदाता की प्रकृति के आधार पर रिटर्न दाखिल करने के लिए इन फार्म का उपयोग करना चाहिए। राजस्व सचिव ने कहा कि आयकर टैक्स फाइलिंग पोर्टल अब पहले की तुलना में अधिक लोड सहने में सक्षम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...