ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में Flipkart ने की घोषणा : UP के ODOP उत्पादों की 1600 करोड़ की बिक्री

उत्तर प्रदेशग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में Flipkart ने की घोषणा : UP के ODOP...

Date:

लखनऊ। भारत के अपने ई मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट ने आज लखनऊ में यूपी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के ओडीओपी प्रोडक्ट्स ने इस प्लेटफार्म के इस्तेमाल से 1600 करोड़ रु की बिक्री दर्ज की है। इन उत्पादों का विकास स्थानीय विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों और शिल्पियों ने किया और इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के देसी और विशिष्ट उत्पादों को शोकेस किया। फ्लिपकार्ट ने 2020 में एक यूपी सरकार की ओडीओपी योजना में साझेदारी के लिए राज्य सरकार के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

Also Read : उद्योगपतियों से बोले मोदी – कभी कुछ पल तो गुज़ारो हमारी काशी में

कंपनी अपने प्लेटफार्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और अन्य कमजोर वर्गों के बनाए हुए उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। फ्लिपकार्ट के चीफ कार्पारेट अफेयर्स आफिसर रजनीश कुमार ने कहा देश में विकसित हुई कंपनी के नाते हमें भारतीय बाजार की बारीकियों की गहरी समझ है और इसका इस्तेमाल करते हुए हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरे भारत में स्थानीय विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों के अलावा भारत के कमजोर समुदायों के उत्पादों को ले जाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इस बात की खुशी है कि हमारे ई कॉमर्स मार्केट के माध्यम से यूपी सरकार के ओडीओपी उत्पादों की बिक्री में 60ः से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार के साथ 2020 में हुई साझेदारी के बाद से यूपी के ओडीओपी प्रोडक्ट्स की 1600 करोड़ रु की बिक्री हुई। हम राज्य के विक्रेताओं को देशभर के उपभोक्ताओं से जोड़कर राज्य के समावेशी विकास के लिए वचनबद्ध हैं ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हों और हजारों लोगों के लिए कौशल विकास के अवसर मिलें।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्ग दर्शन में राज्य नेतृत्व ने  कारोबार को आसान बनाकर उद्योग को बहुत सहारा दिया है। इस पहल के तहत अक्टूबर 2021 और अप्रैल 2022 में इस प्लेटफार्म पर उत्तर प्रदेश सरकार के ओडीओपी प्रोग्राम के उत्पादों ने बिक्री में 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की। जिन पांच जिलों ने रिकार्ड बिक्री दर्ज की वे हैंरू आगरा, अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, कानपुर और लखनऊ। इन जिलों के उत्पादों में खेलों का सामान, परिधान, ताले, और चिकन की कारीगरी शामिल थी। इससे साबित होता है कि इन स्थानीय उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है।

Also Read: UP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए फ्लिपकार्ट ने ये कदम भी उठाए हैं फ्लिपकार्ट समर्थ उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की खातिर एचसीएल फाउंडेशन के फ्लैगशिप प्रोग्राम एचसीएल समुदाय के साथ साझेदारी की ताकि वहां के शिल्प को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा सके फ्लिपकार्ट ने इससे पहले उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि खादी के कपड़ों एवं उत्पादों को फ्लिपकार्ट के मार्केट प्लेस पर ले जाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related