मेरठ। उत्तर प्रदेश चुनाव मतदान 2022 – आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम को 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों का घर—घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू होगा। इस दौरान मेरठ की सभी 7 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार बंद होगा। बता दें पहले चरण के मतदान में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 फरवरी को करेंगे।
Read also: पंजाब चुनाव : 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1,304 उम्मीदवार मैदान में
मेरठ में मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। मेरठ के विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां 9 फरवरी की सुबह से रवाना होनी शुरू होगी। प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार आज 6 बजे शाम से थम जाएगा। उप्र में पहले चरण में पश्चिमी उप्र की 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। बता दे कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने 21 जनवरी तक नामांकन किया था। पहले चरण के 11 जिलों की 58 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए नौ सीटें आरक्षित हैं। 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए सभी विधानसभाओं को कई सेक्टर में बांटा गया है और सभी सेक्टरों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा-व्यवस्था काफी चाक चौबंद की गई है।
Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: पांचवे दिन 31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 23 फरवरी को होगा मतदान
पुलिस और प्रशासन चुनाव के दौरान अतिरिक्त सतर्कता के साथ ही शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखेगा। आज शाम 6 बजे से दो दिन के लिए इन सभी 58 विधानसभा क्षेत्रों में आने वाली शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। बता दे कि चुनाव आयोग ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रोड शो, जनसभाओं और प्रचार के अन्य साधनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी कारण पहले चरण में वर्चुअल रैलियों और सोशल मीडिया से प्रचार का जोर रहा।

