Electricity Bill: शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता एक ही काउंटर पर जमा करेंगे बिजली बिल

उत्तर प्रदेशElectricity Bill: शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता एक ही काउंटर पर जमा करेंगे...

Date:


Electricity Bill: शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता एक ही काउंटर पर जमा करेंगे बिजली बिल

लखनऊ : Uttar Pradesh Power Corporation Limited – अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता है और आपका बिल शहर के बिलिंग केंद्र पर जमा नहीं हो पाता है तो अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उप्र पावर कॉर्पोरेशन ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने जा रहा है। मार्च बाद उप्र के दो करोड़ 70 लाख बिजली उपभोक्ता अब अपना बिजली बिल किसी भी बिलिंग काउंटर पर जमा कर सकते हैं। अभी तक शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अलग – अलग काउंटर हुआ करता था। लेकिन अब इसके लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसमें एक ही काउंटर पर शहरी और ग्रामीण दोनों उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकेंगे।

Read also: एमजी मोटर और टाटा पावर ने कोलकाता में पहला 60 किलोवाट का ईवी चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल किया

मौजूदा समय उप्र में ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या करीब दो करोड़ है। उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से गांव में बिलिंग केंद्र कम थे। ऐसे में उनको कई घंटे लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन इस सिस्टम के बाद वह शहरी क्षेत्र के बिलिंग केंद्र पर भी अपना बिल जमा कर सकेंगे। पावर कॉर्पोरेशन ने इस व्यवस्था के लिए नई कंपनी को काम दिया है। बताया जा रहा है कि मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह से इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। नया काम आरएमएस (रेवन्यू मैनेज्मेंट सिस्टम ) सिस्टम पर होगा।

ऑन लाइन वालों को भी मिलेगी राहत

इस व्यवस्था में ऑन लाइन बिल जमा करने वालों को भी राहत मिलेगी। अभी तक वहां भी शहरी और ग्रामीण के लिए अलग – अलग व्यवस्था थी। वेबसाइट पर कोड अलग था। लेकिन अब यहां भी एक ही सिस्टम होने जा रहा है। हालांकि उप्र में अभी भी मुश्किल से 30 फीसदी लोग भी ऑन लाइन बिजली का बिल जमा नहीं करते हैं। आरएपीडीआरपी (शहरी उपभोक्ता ) नॉन आरएपीडीआरपी (ग्रामीण उपभोक्ता ) उपभोक्ताओं के साथ – साथ विभागीय अधिकारियों को भी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था में गलतियां कम होगी। मौजूदा समय उपभोक्ता का बिल कई बार विभागीय गलती के कारण अचानक लाखों रुपए में आता है। इसको सही कराने के लिए वह महीनों उपकेंद्र का चक्कर लगाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...