यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जेपी नड्डा आज से यूपी दौरे पर

उत्तराखंडयूपी विधानसभा चुनाव 2022: जेपी नड्डा आज से यूपी दौरे पर

Date:


यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जेपी नड्डा आज से यूपी दौरे पर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 और 8 अगस्त को यूपी दौरे के दौरान अवध से ब्रज तक की यात्रा करेंगे और आने वाले चुनाव पे मंथन करेंगे। 7 अगस्त को लखनऊ में सरकार को चुनाव का एजेंडा सौपेंगे जिसके बाद वो 8 अगस्त को आगरा में चुनाव का शंखनाद फूकेंगे।

नड्डा आज यानी शनिवार को लखनऊ प्रस्थान करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के लिए आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर 3 बजे से प्रदेश के बीजेपी मुख्यालय में CM योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ कोर कमेटी की एक अहम बैठक करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों व प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके उपरांत 8 अगस्त को जेपी नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक को सम्बोधित करेंगे। ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से बातचीत करने का भी उनका कार्यक्रम स्थानांतरित है। जेपी नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स के एक सम्मलेन में भी सम्मिलित होंगे।

UP में School-College खोलने की करें तैयारी-सीएम योगी 

लखनऊ में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, जेपीएस राठौर गोविंद नारायण शुक्ला को अहम जिम्मेदारीयाँ सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जेपी नड्डा के लखनऊ पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उनके कार्यक्रम स्थल तक कई अलग-अलग जगहों पर उनका स्वागत किया भी किया जाएगा ।

यूपी डीजीपी ने जारी की गाइडलाइंस, मोहर्रम पर इस बार भी जलूस की पाबंदी

बता दें कि अगस्त में केवल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ही नहीं बल्कि भाजपा के कई बड़े नेता उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल ही समझा जाना चाहिए भाजपा अपने चुनावी प्रबंधन में कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहती I जेपी नड्डा के इस दौरे की अहम बात यह है कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ जिला और ब्लॉक स्तर के चुने हुए प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे और उनसे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जा सकता है I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related