मक्खन के उपयोग से कई सारे काम आसान हो जाते हैं। तो चलिए जानते है किन कामों में मक्खन का उपयोग किया जा सकता है।
शेविंग क्रीम की जगह मक्खन का इस्तेमाल करने से आपके गालों को नमी मिलेगी जिससे कि गाल कटने का डर नहीं रहेगा। यदि आप साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके चेहरे को और भी सख्त बना देगा इसलिए मक्खन का इस्तेमाल करें।

कई बार अंगूठी को उंगली से निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। तो आप ऐसे वक़्त में मक्खन का इस्तेमाल करें। मक्खन का इस्तेमाल करने से आपको तकलीफ भी नहीं और आसानी से आपकी अंगूठी बाहर आ जाएगी
आधा कटा हुआ प्याज अक्सर खराब होने लगता है। लेकिन यदि आपके पास मक्खन है तो आप प्याज को बचा सकते हैं। प्याज को बचाने के लिए आप कटे हुए प्याज पर मक्खन लगाएं और फॉइल में उसे लपेटकर रख दें। प्याज आपको वैसा का वैसा ही ताजा मिलेगा।
दरवाजे- खिड़की में से आवाज आ रही है या फिर नट- बोल्ट जाम हो चुके हैं तो मक्खन का इस्तेमाल करें। मक्खन दरवाजे और खिड़की के लिए जंग रोधक ऑयल की तरह काम करता है।

