Site icon Buziness Bytes Hindi

PAN Card बेकार होने के बाद भी कर सकते हैं इस्तेमाल! जानिए Terms and conditions

jl1812

Useless PAN Card Use Rules: अगर अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो पैन Card निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में निष्क्रिय पैन होने का असर बैंक सावधि जमा और म्यूचुअल फंड योजनाओं सहित अन्य कामों पर पड़ सकता है। लेकिन वित्तीय लेनदेन को निष्क्रिय पैन से भी किया जा सकता हैं। अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से 31 जुलाई तक लिंक नहीं कराया तो इस स्थिति में पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। वैसे पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई थी। लेकिन इसके बाद इसको 31 जुलाई तक बढाया गया है। बता दें कि पैन कार्ड किसी वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी होता है।

pan Card disabled होने से नहीं हो पाएंगे ये काम

अगर pan Card disabled हो गया तो बैंक एफडी और म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं हो सकेंगी और टैक्स रिफंड का दावा नहीं कर सकेगे।

इन वित्तीय लेनदेन में मिलेगी सुविधा

लेकिन राहत की बात है कि अगर पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है तो ऐसी स्थिति में कुछ वित्तीय लेनदेन हैं जिसे करने की इजाजत दी जाती है। हालांकि, इन लेनदेन में स्रोत पर अधिक टैक्स कटौती (टीडीएस) और स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) लगता है।

निष्क्रिय पैन कार्ड से करें ये financial transaction

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से ब्याज आय प्राप्त करने, आवर्ती जमा पर एक वित्तीय वर्ष में कुल ब्याज 40,000 रुपए (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये), टीडीएस अधिक लगता है। निष्क्रिय पैन कार्ड से एक वित्तीय वर्ष में कंपनियों और म्यूचुअल फंड से 5,000 रुपए से अधिक का डिविडेंड प्राप्त करने पर ज्यादा टीडीएस देना होगा। इसके अलावा निष्क्रिय पैन कार्ड के बावजूद यदि बिक्री मूल्य या स्टांप शुल्क मूल्य प्रति लेनदेन 50 लाख से अधिक है या अपनी अचल संपत्ति को बेच रहे हैं तो ध्यान रखें इसमें अधिक टीडीएस लगता है।

निष्क्रिय पैन कार्ड से यदि राशि 10 लाख रुपए से अधिक है तो कार खरीद सकते हैं लेकिन इसके लिए Extra tds देना पड़ेगा। हाई टीडीएस के साथ ईपीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं। ईपीएफ खाते से निकाली जाने वाली रकम अगर 50,000 रुपए से अधिक है और टीडीएस लागू होगा।

निष्क्रिय पैन कार्ड से मकान मालिक को किराया

निष्क्रिय पैन कार्ड से मकान मालिक को किराया दिया जा सकता हैं। यदि मासिक किराया 50,000 रुपए प्रति माह से अधिक है। यहां पर उच्च टीडीएस लगेगा। यदि per transaction amount 50 लाख रुपए से अधिक है तो सामान और सेवाएं high tds के साथ बेच सकते हैं। अनुबंध कार्यों के भुगतान में एकल अनुबंध के लिए 30,000 रुपए या 1 लाख रुपए से अधिक है तो यहां उच्च टीडीएस देना होगा। 15,000 रुपए से अधिक कमीशन या ब्रोकरेज भुगतान प्राप्त करने पर भी निष्क्रिय पैन कार्ड मामले में हाई टीडीएस देना पड़ेगा।

Exit mobile version