वाशिंगटन। अमेरिका की बंदूक संस्कृति और इसके दुष्परिणाम से होने रही मौतों पर गंभीरता जताते हुए प्रतिनिधि सभा में बिल पारित किया गया है। दशकों बाद असॉल्ट राइफल्स पर प्रतिबंध के लिए यह कार्रवाई प्रतिनिधि सभा द्वारा की गई। अब उच्च सदन में इसे पास होना भी जरूरी है जिससे ये कानून बन सके। माना जा रहा है कि सीनेट में इसके पारित होने में कुछ परेशानी हैं। निचले सदन में बिल डेमोक्रेट पार्टी ने पेश किया था। वहां पर उनकी संख्या अच्छी है। लेकिन सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। जहाँ पर बिल का गिरना तय माना जा रहा है। निचले सदन में इस बिल को पास कराने के लिए केवल दो रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेटों का साथ दिया था। प्रतिनिधि सभा में बिल के पक्ष में 217 मत पड़े जबकि इसके विपक्ष में 213 मत डाले गए। निचले सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने बिल को अहम बताया है। इस पर कानून बनने से अमेरिका में घातक हथियारों की बिक्री रुक जाएगी।
Read also: Russia Ukraine War: रूस का दावा यूक्रेन हमले में मारे गए 53 यूक्रेनी युद्धबंदी
बता दें सीनेट में 100 सीटें हैं। जिनमें से डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दलों के पास 50-50 सीटें हैं। सीनेट में बिल को पास कराने के लिए सरकार को 10 रिपब्लिकन सांसदों का वोट चाहिए होगा। जो कि बेहद मुश्किल लग रहा है। सीटों के यही आंकड़े इस बार इस बिल को पास होने से रोक देंगे। बता दें इससे पहले भी बिल को सीनेट द्वारा दो बार रोका जा चुका है।

