अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोविड टीका

इंटरनेशनलअमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोविड टीका

Date:


अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोविड टीका

वाशिंगटन: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया।

ट्रम्प प्रशासन को भी दिया श्रेय
जो बिडेन ने डेलावेयर के नेवार्क में क्रिस्टियानाकारे अस्पताल में पहली खुराक का टीका लगवाने बाद कहा, “ मैं यह प्रदर्शन इस लिए कर रहा हूं कि लोगों को टीका लगवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। चिंता की कोई बात नहीं है।” बिडेन ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन टीका कार्यक्रम शुरू करने के लिए ‘कुछ श्रेय का हकदार है’।

सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह
उन्होंने ने देशवासियों से मास्क पहनने और छुट्टियों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “अगर आप यात्रा कर रहे है या नहीं कर रहे।”

जिल बिडेन ने भी ली कोरोना की पहले डोज़
इससे पहले दिन में जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन ने पहली खुराक का टीका लगवाया। निर्वाचित उपराष्ट्रपति-चुनाव कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ के भी अगले सप्ताह टीका लगवाने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी उन नेताओं में से थे, जिन्हें पिछले सप्ताह टीके की पहली खुराक ली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...