10 दिन के भीतर लिया था उड़ी और पुलवामा का बदला

फीचर्ड10 दिन के भीतर लिया था उड़ी और पुलवामा का बदला

Date:


10 दिन के भीतर लिया था उड़ी और पुलवामा का बदला

  • अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब

पुणे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व की यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि उड़ी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने दस दिन के भीतर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती जी हमें ताना देते हुए कहते थे की मंदिर वहीं बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे। लेकिन आज मैं उन सभी को बताना चाहता हूं कि मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया है और कुछ ही समय बाद भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

Read also: गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, तीन कार्यक्रम में लेंगे भाग

बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अमित शाह ने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत भी एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में हुई थी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में और देश की 1650 राजनीतिक पार्टियों में केवल और केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक बूथ का अध्यक्ष आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। जिस पार्टी के प्रधानमंत्री संसद में हमें ‘हम दो हमारे दो’ का ताना देते थे आज वह 44 सीटों पर अटक गए हैं और भाजपा दो बार 300 सीटों को पार कर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बना चुकी है।

अमित शाह ने कहा की ऐसे काम तभी होते हैं जब सत्ता की परवाह नहीं होती और कुर्सी से ज्यादा सिद्धांत और अपनी जान से ज्यादा भारत मां का सम्मान प्यारा होता है। शिवसेना पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि शिवसेना ने सत्ता के लिए समझौता किया है। दो पीढ़ी से जिसके सामने लड़ते आए सत्ता के लिये उसी की गोद में जाकर बैठ गए।

Read also: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की

अमित शाह ने दावा किया की 2019 महाराष्ट्र चुनाव में उन्होंने खुद शिवसेना से वार्ता की थी और यह तय किया गया था की देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री भाजपा का ही बनेगा। उस समय ऐसा करने के लिये तैयार शिवसेना सत्ता के लिए वादे से मुकर गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related