मेरठ। पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज में आयोजित फ्रेशर पार्टी शुभारंभ- 2021 में संगीत की लहरियों पर नवांगतुक छात्र-छात्राएं झूम उठे। रैंप पर वाॅक करते छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
Read also: राज्य के छात्र-छात्राओं से सीएम ने किया ई-संवाद

फ्रेशर पार्टी शुभारंभ– 2021 का उद्घाटन संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 मयंक अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। दमनदीप कौर द्वारा सरस्वती वन्दना के बाद छात्र-छात्राओं ने भारतीय एवं पश्चिमी नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिषेक पुण्डीर, अर्चित कुमार एवं प्रथमा पांडे ने सोलो सांग से मंत्रमुग्ध कर दिया। वंषिता चढ्ढा, आदित्य, मिली, दीपीका, सृष्टि अतरी, सलोनी एवं अभिगाथा की मनमोहर नृत्य शैलियांे की प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैम्प वाॅक में अपना जलवा बखेरा। फ्रेशर समारोह के विजेता मिस्टर फ्रेशर पारस चैधरी एवं मिस फ्रेशर अंतरा दास रही।

Read also: आईआईएमटी में उमंग और उत्साह के साथ फ्रेशर पार्टी आयोजित
कार्यक्रम का संचालन आषुतोष भटनागर एवं अनुराधा त्यागी ने किया। निर्णायक मण्डल में डाॅ0 देवेष गुप्ता, अनुराग माथुर, चिराग जैन, शिखा मंगा एवं स्वाति अग्रवाल रहे। संस्थान के निदेशक डाॅ0 निर्देश वशिष्ठ ने समारोह का समापन धन्यवाद अभिव्यक्ति द्वारा किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन डाॅ0 मनोज शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डाॅ0 रोबिन्स रस्तौगी ने नये छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डाॅ0 प्रदीप गुप्ता, विमल प्रसाद, डाॅ0 नीरू चैधरी, सौम्य शर्मा, विनोद कुमार, गौरव शर्मा, लकी, डाॅ0 रूचि, आनन्द स्टीफन, अश्वनी ठाकुर, चिराग त्रेहान, शशांक गोयल, प्रभात राघव का विषेष सहयोग रहा।

