इस हफ्ते ये स्मार्टफोन भारत में देंगे दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट

टेक्नोलॉजीइस हफ्ते ये स्मार्टफोन भारत में देंगे दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट

Date:


इस हफ्ते ये स्मार्टफोन भारत में देंगे दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट

भारत में इस हफ्ते (19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2021) के दौरान कई शानदार स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। इस हफ्ते 5G स्मार्टफोन समेत ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग होगी। ये रही पूरी लिस्ट:

 OPPO A54

संभावित कीमत – 15,000 रुपये 

लॉन्चिंग डेट – 19 अप्रैल 2021

Oppo A54 स्मार्टफोन 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस स्मार्टफोन में Helio P35 प्रोसेसर, 6GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस मौजूद है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 

Moto G40 और Moto G40  

लॉन्चिंग डेट – 20 अप्रैल 2021 

Moto G60 के डिजाइन की बात करें तो यह गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है और यह स्लिम बेज़ेल्स के साथ आता है। फोन के बैक पैनल में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं राइड साइड वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। सामने आई लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 108MP का रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं Moto G40 Fusion की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और वहीं फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के राइट साइड पैनल में वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद है। यह फोन ग्रे कलर वेरिएंट में आएगा। इसमें भी सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। 

Xiaomi Mi 11 Ultra

लॉन्चिंग डेट – 23 अप्रैल 2021

संभावित कीमत –   70,000 रुपये 

Xiaomi Mi 11 Ultra एंड्राइड 11 ओएस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200× 1,440 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस के बैक पैनल में सेकेंडरी स्क्रीन मिलेगी, जिसका साइज 1.1 इंच है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Mi 11 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इसमें 50MP का Samsung GN2 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 48MP का टेली मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। 

Read also: मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

Oppo A74 5G 

लॉन्चिंग डेट – 20 अप्रैल 2021

संभावित कीमत – 20,000 रुपये 

क रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo A74 5G स्मार्टफोन OPPO A93 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे चीन में पेश किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो ए74 5G स्मार्टफोन Snapdragon 480 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एफएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा।साथ ही यूजर्स को डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 48MP का वाइड एंगल लेंस, दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। जबकि इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 

Realme 8 5G 

लॉन्चिंग डेट – 22 अप्रैल 2021 

संभावित कीमत – 25,000 रुपये 

Realme 8 5G स्मार्टफोन Dimensity 700 5G चिपसेट (5G कनेक्टिविटी) और ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करेगा। Realme 8 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रों लेंस मौजूद होगा। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावरबैकअप के लिए Realme V13 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh दी जा सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related