UP Vidhan Sabha Chunav: यूपी को वो दिग्गज, जिन पर नहीं होती किसी की भी लहर का असर, लगातार पहुंच रहे सदन

विधानसभा चुनावUP Vidhan Sabha Chunav: यूपी को वो दिग्गज, जिन पर नहीं होती...

Date:


UP Vidhan Sabha Chunav: यूपी को वो दिग्गज, जिन पर नहीं होती किसी की भी लहर का असर, लगातार पहुंच रहे सदन

लखनऊ। सियासत में कुछ दिग्गज ऐसे हैं जिनको जनता आंख मूदकर वोट करती है। ऐसे राजनेता प्रदेश की राजनीति के पर्याय बन चुके हैं। लहर किसी की हो, सरकार किसी की बने, लेकिन चुनाव में उनके क्षेत्र में सिक्का उन्हीं का चलता है। पिछली विधानसभा (UP Vidhan Sabha Chunav) में 4 या इससे अधिक बार चुनकर आए विधायकों में से 27 फिर इस बार चुने गए हैं। इनमें सुरेश कुमार खन्ना, आजम खां और दुर्गा प्रसाद शामिल हैं।

Read also: यूपी की नई विधानसभा में 51 प्रतिशत विधायक पर दर्ज हैं आपराधिक मामले: एडीआर

10 बार हासिल कर चुके हैं जीत

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व मंत्री आजम खां का है। आजम 10 वीं बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वहीं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव नौवीं बार सदन की शोभा बढ़ाएंगे। आठवीं बार जीतने वालों में हरदोई के बालामऊ से विधायक रामपाल वर्मा, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री शामिल हैं।

Read also: अखिलेश को सुझाव के साथ अपने उम्मीदवारों की सूची भी दे दी है, बनाएंगे बहुमत की सरकार: शिवपाल यादव

6 बार चुन चुकी है जनता

छठवीं बार सदन की शोभा बढाने वालों में जसवंतनगर इटावा से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अंबेडकरनगर के अकबरपुर से पूर्व मंत्री राम अचल राजभर व कटेहरी से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली और पुवायां-शाहजहांपुर से चेतराम शामिल हैं। जबकि सातवीं बार चुनकर आने वालों में जनसत्ता दल के मुखिया और पूर्व मंत्री फतेहपुर बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया और पूर्व मंत्री इकबाल महमूद शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...