Aam Aadmi Party Mission यूपी में जुटी, 2024 के साथ 2027 की तैयारियां शुरू

उत्तर प्रदेशAam Aadmi Party Mission यूपी में जुटी, 2024 के साथ 2027 की...

Date:


Aam Aadmi Party Mission यूपी में जुटी, 2024 के साथ 2027 की तैयारियां शुरू

लखनऊ: पंजाब में मिली AAP की प्रचंड जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में जमकर जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस यात्रा निकाली गई। इसको तिरंगा यात्रा का नाम आम आदमी पार्टी ने दिया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 और 2027 की तैयारियों के बारे में भी बताया।

Read also: यूपी चुनाव: संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी की वजह से विकास के मुद्दे पर फोकस

सभाजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party Mission) को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जीत ने साबित कर दिया है कि देश में AAP राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब जीत से आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी यूपी में केजरीवाल मॉडल को गांव-गांव, गली-गली ले जाएंगे। जनता के बुनियादी मुद्दों पर यूपी में आम आदमी पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की बुदियानी सुविधाओं के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ हम कल भी लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

Read also: भाजपा के राजेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party Mission) ने बदलाव की राजनीति की शुरुआत कर दी है। धैर्य और साहस का परिचय दीजिये। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की लड़ाई आपकी हो गई है अब नगर निगम, नगर पालिका, 2024 का चुनाव और 2027 का विधानसभा चुनाव भी हम लड़ेंगे। हम प्रदेश के अंदर दिल्ली के विकास का जो मॉडल है उसे लाने का काम करेंगे। उसको घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related