यूपी 10 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल

एजुकेशनयूपी 10 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल

Date:


यूपी 10 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल

लखनऊ: यूपी सरकार ने अब प्रदेश भर में कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल 10 फरवरी से खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खोल दिये जाएंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, रेणुका कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

एक साल से बंद हैं स्कूल
बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते साल भर से स्कूल बंद चल रहे थे लेकिन अब जब इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है, तब सरकार ने ये फैसला लिया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया था कि स्कूलों को खोलने के संबंध में कार्य शुरू किया जाए। साथ ही कहा था कि कोरोना गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए ही कक्षाएं चलाई जाएं।.

प्राथमिक व उच्‍च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्‍प करने का दावा
मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 80 प्रतिशत से अधिक प्राथमिक व उच्‍च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्‍प करने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि इसमें स्‍कूल में रंगाई पुताई के साथ वॉल पेटिंग, छात्रों के लिए मल्‍टिपल हैंडवॉश व शौचालय बनाए गए हैं। बीएसए लखनऊ दिनेश कुमार के मुताबिक छात्र जब स्‍कूल पहुंचेंगे तो उनको बहुत कुछ बदला हुआ दिखाई देगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related