जम्मू-कश्मीर में 18 महीने के बाद 4G इंटरनेट सेवा बहाल

फीचर्डजम्मू-कश्मीर में 18 महीने के बाद 4G इंटरनेट सेवा बहाल

Date:


जम्मू-कश्मीर में 18 महीने के बाद 4G इंटरनेट सेवा बहाल

नई दिल्ली: करीब 18 महीने के बाद जम्मू और कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है. यह जानकारी केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख सचिव (बिजली और सूचना) रोहित कंसल ने शुक्रवार 5 फरवरी की शाम को दी. कंसल ने एक ट्ववीट कर जानकारी दी कि पूरे जम्मू-कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है. जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर खुशी जताई है और कहा कि कभी नहीं से देरी भली.

5 अगस्त 2019 से बंद था इंटरनेट
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में करीब दो साल पहले 5 अगस्त 2019 से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से इंटरनेट सेवा बंद चल रही थी. यूनियन टेरीटरी (यूटी) प्रशासन ने बाद में कुछ जिलों में पोस्टपेड सिम सर्विसेज को लेकर हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज शुरू कर दी थी. इसके बाद नवंबर में यूटी डिस्ट्रिक्ट पोल्स से पहले प्रशासन ने गंडेरबाल और ऊधमपुर जिलों में हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को शुरू करने का फैसला किया था. शेष जिलों में सिर्फ 2जी डेटा को ही मंजूरी दी गई क्योंकि सिक्योरिटी एजेंसीज के इनपुट के आधार पर यह आशंका व्यक्त की गई थी कि कुछ आतंकी यूटी में शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...