UP Politics News: कार्यकर्ता के सवाल पर भाग खड़े हुए बसपा के ये दिग्गज, मायावती ने भेजा था समीक्षा के लिए

फीचर्डUP Politics News: कार्यकर्ता के सवाल पर भाग खड़े हुए बसपा के...

Date:


UP Politics News: कार्यकर्ता के सवाल पर भाग खड़े हुए बसपा के ये दिग्गज, मायावती ने भेजा था समीक्षा के लिए

लखनऊ। यूपी चुनाव में मिली हार के बाद बसपा में समीक्षाओं का दौर शुरू है। लखनऊ में मायावती (Mayawati) की बैठक के बाद अब बसपा के नेता भी जिलों और मंडलों में समीक्षाएं करने पहुंच रहे हैं। इस बीच गुरूवार को अयोध्या के देवकाली बाईपास पर समीक्षा के लिए पहुंचे बसपा के को-ऑर्डिनेटर रहे शमसुद्दीन राइन, अशोक गौमत और घनश्याम खरवार से कार्यकर्ताओं ने जब सवाल-जवाब पूछने शुरू किये तो वो वहां से चुपके से निकल लिये। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समीक्षा के नाम पर ढोंग किया जा रहा है। कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। हार की पूरी जिम्मेदारी इन बड़े नेताओं को लेनी होगी।

Read also: मायावती बोलीं, सपा भाजपा की मिली भगत के कारण मुस्लिम हुआ गुमराह

शमसुद्दीन राइन से पूछे तीखे सवाल

बसपा नेता अजय आजाद ने बताया कि इस बैठक में सवाल करने वाले कार्यकर्ताओं को बुलाया नहीं गया था। उनको सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे। अजय ने बताया कि बैठक यमुना मिलन रिसॉर्ट में चल रही थी। जब वो वहां पहुंचे तो शमसुद्दीन राइन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अजय ने बताया कि वो मायावती-कांशीराम के सपनों को पूरा करने की बात कर रहे थे। घुमा-फिराकर जिम्मेदारी लेने से बच रहे थे। तभी मैंने उनसे सवाल किया कि चुनाव के दौरान आपका एक स्टिंग चला था, उसकी क्या सच्चाई है। इस सवाल के जवाब में शमसुद्दीन राइन ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। अजय ने एक और सवाल दागते हुए कहा कि अगर यह फर्जी है तो इसका मुकदमा कहां है? क्या कोई प्रेस रिलीज जारी कर आपने अपना पक्ष रखा। अजय ने कहा कि आपकी करतूत की वजह से बसपा का तो नुकसान हुआ ही और सपा भी जीतते-जीतते रह गई। इसके अलावा अजय ने अशोक गौतम से सवाल किया कि लगातार छह चुनाव हारने के बाद जवाबदेही कब तय होगी। क्या मिशन ऐसे चलेगा? वहीं घनश्याम खरवार ने कहा कि हमारे लोगों का वोट काट दिया गया। उनसे पूछा गया कि वोट बढ़ाने को लेकर आपकी क्या प्लानिंग थी। इसके बाद तीनों नेता वहां से चुपके से खिसक गये।

Read also: Big Breaking News: बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री पर छापा

और जगह भी बढ़ेगी नाराजगी

अजय आजाद ने कहा कि बसपा सिर्फ एक पार्टी नहीं है। यह मिशन है। लाखों लोगों ने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सालों-साल की मेहनत से सींचा है। लेकिन, एक झटके में हमारे सपनों को दफन किया जा रहा है। हमने अपना सर्वस्व सौंप दिया है। इसका नतीजा क्या निकला। हम लोग इस पार्टी को खत्म होते हुए नहीं देख सकते हैं। लड़ना पड़ेगा तो लड़ेंगे। उन्होंने कि पार्टी फोरम पर जिम्मेदारों का विरोध किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related