UP Politics News: रालोद ने इन्हें बनाया विधानमंडल दल का नेता, प्रदेश अध्यक्ष पर सस्पेंश बरकरार

फीचर्डUP Politics News: रालोद ने इन्हें बनाया विधानमंडल दल का नेता, प्रदेश...

Date:


UP Politics News: रालोद ने इन्हें बनाया विधानमंडल दल का नेता, प्रदेश अध्यक्ष पर सस्पेंश बरकरार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के आठ विधायक हैं। रालोद ने सोमवार को राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता बनाया है। वहीं गुलाम मोहम्मद को उपनेता बनाया गया है। जबकि, अजय कुमार को मुख्य सचेतक, अशरफ अली को उप सचेतक और प्रदीप गुड्डू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को रालोद की विधानमंडल दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई है। इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा के चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में रालोद मुखिया जयंत चौधरी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा कि टिकटों के वितरण में पैसे का खेल चला है। यही कारण है कि सही प्रत्याशियों का चयन नहीं हो पाया है।

Read also: UP Election Result 2022: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, जयंत चौधरी पर लगाये गंभीर आरोप

नये सिरे से संगठन का होना है गठन

रालोद के कई बड़े पदाधिकारियों का दूसरे दलों से संपर्क होने की खबरें आईं थीं। चुनाव के बाद जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने यूपी के सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बगावत करते हुए इस्तीफा भी दे दिया था। जिसके बाद से रालोद को नये सिरे संगठित करने की तैयारी की जा रही है। रालोद के मुखिया जयंत चौधरी अपने सभी आठों विधायकों के साथ बैठक कर चुके हैं। साथ ही हार की समीक्षा भी की जा रही है। जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों के ऐलान होने शुरू किये जाएंगे।

Read also: UP Cabinet Ministers List: योगी युग 02 का आगाज, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन जारी

रालोद के सभी विधायक पश्विमी यूपी के हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश होगी कि पूर्वी यूपी या मध्य यूपी से किसी चेहरे को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। अगर पश्चिमी यूपी से ही पार्टी किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो उसके विस्तार की संभावनायें काफी कम हो जाएंगी। गौरतलब है कि डॉ. मसूद अहमद अंबेडकरनगर की टांडा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही बड़े मुस्लिम चेहरा थे। ऐसे में रालोद अपने नये प्रदेश अध्यक्ष को घोषित करने में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का भी ख्याल रखेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...