UP News Live Updates: प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील गन्ना किसान,चीनी मिलोंं और महिला स्वयं सहायता समूह को किया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेशUP News Live Updates: प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील गन्ना...

Date:


UP News Live Updates: प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील गन्ना किसान,चीनी मिलोंं और महिला स्वयं सहायता समूह को किया पुरस्कृत

लखनऊ। प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा शासन की मंशानुसार चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास से संबंधित विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा गन्ना कृषकों, सहकारी गन्ना विकास समितियों, चीनी मिलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य हेतु इस योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 प्रगतिशील गन्ना किसान, 04 सहकारी गन्ना विकास समितियाँ एवं 11 चीनी मिलों एवं 11 महिला स्वयं सहायता समूहों के नामों की घोषणा की गयी है।

Read also: आधुनिक कृषि संयंत्र के इस्तेमाल और समय पर भुगतान से लौटेगी गन्ना किसानों की मुस्कान – तारकिशोर

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इस योजनान्तर्गत कृषक संवर्ग में गन्ना कृषकों के मध्य गन्ना उत्पादकता एवं विभिन्न अन्य मानकों के आधार पर श्रीरामपाल लखीमपुर को प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। द्वितीय पुरस्कार हेतु रतनपाल पुत्र निवासी बुलन्दशहर और तृतीय पुरस्कार के लिए श्रीनगेन्द्र जिला बुलन्दशहर, सुभाष चन्द्र बिजनौर एवं जसकरन सिंह पीलीभीत के नामों की घोषणा संयुक्त विजेता के रूप में की गयीहै। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत गन्ना कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः रू.51,000, रू.31,000, रू.21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि योजनान्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समितियों के मध्य आवंटित लक्ष्य, ऋण वितरण, टीडीएस, रिफण्ड एवं विभिन्न अन्य मानकों के आधार पर सहकारी गन्ना विकास समिति लि., ऊन-मुजफ्फरनगर एवं सहकारी गन्ना विकास समिति-नूरपुर-बिजनौर को संयुक्त रूप सेप्रथम पुरस्कार, सहकारी गन्ना विकास समिति,स्वाऱ-रामपुर को द्वितीय एवं सहकारी गन्ना विकास समिति लि., पलिया-लखीमपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समितियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रू.51,000, रू.31,000, रू.21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश में संचालित चीनी मिलों में से परफार्मेंस एवं विभिन्न अन्य मानकों के आधार पर चीनी मिल टिकौला-मुजफ्फरनगर, एलएच शुगर मिल लि.-पीलीभीत एवंचीनी मिल रूपापुर-हरदोई को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, चीनी मिल त्रिवेणी इंजीनियरिंग एण्ड इन्डस्ट्रीजलि., खतौली-मुजफ्फरनगर, द्वारिकेश शुगर मिल बहादरपुर-बिजनौर, चीनी मिल मनकापुर-गोण्डा को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार एवं त्रिवेणी शुगर मिल साबितगढ़-बुलन्दशहर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एण्ड इन्डस्ट्रीजलि., रानीनांगल-मुरादाबाद, द्वारिकेश शुगर इन्डस्ट्रीज फरीदपुर-बरेली, चीनी मिल रामगढ़-सीतापुर एवं चीनी मिल मैजापुर-गोण्डा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। विजेता चीनी मिलों को स्मृति-चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

Read also: मोदी, जगन्नाथ ने मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाई का उद्घाटन किया

प्रदेश में गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को भी इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य योजना में शामिल किया गया है। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य संख्या, सीडलिंग उत्पादन, अभिलेखों के रख-रखाव एवं विभिन्न अन्य मानकों के आधार पर इस श्रेणी के विजेताओं का चयन किया गया है। विजेता समूहों में दशमेष महिला स्वयं सहायता समूह-लखीमपुर को प्रथम पुरस्कार, पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह-मेरठ, रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह-बिजनौर, अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह-बरेली, अभिप्रेरण महिला स्वयं सहायता समूह-लखीमपुर, प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह-गोण्डा को संयुक्त विजेता के रूप में द्वितीय पुरस्कार एवं जागृति महिला स्वयं सहायता समूह-बिजनौर, सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह-बरेली, जय बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह-हरदोइ, मां वैष्णों महिला स्वयं सहायता समूह-गोण्डा को तृतीय पुरस्कार दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...