लखनऊ। प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) उर्फ बुलडोजर बाबा अपने पूरे एक्शन में आ गए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के एक्शन में आते ही अधिकारी भी फुल फार्म में दिखाई दे रहे हैं। इसी कडी में आज बसपा नेता और बिल्डर फहाद के बालू अडडे पर बने अवैध निर्माण पर एलडीए का बुलडोजर गरजा। एलडीए अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ हजरतगंज स्थित फहाद के बालू अड्डे पहुंचे। जहां पर फहाद के बनाए अवैध अपार्टमेंट को ढहाया गया। बताया जाता है कि यह अपार्टमेंट अवैध तरीके से बनया गया था। जिस पर एलडीए के द्वारा कार्रवाई की गई है।
Read also: इमरान खान को करारा झटका- मुख्य गठबंधन सहयोगी एमक्यूएम-पी भी विपक्ष से जा मिला
बसपा नेता फहाद ने एलडीए की इस कार्रवाई को रोकने की हर कोशिश की लेकिन सभी नाकाम रहीं। एलडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसकी नहीं सुनीं। भाजपा सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद बाबा का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है। अवैध निर्माण गिराए जाने के दौरान एलडीए अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी था।

