लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2023 की तारीखों की घोषण यूपी चुनाव आयोग की ओर से कर दी गई है। यूपी चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम को मतदान की तारीख की जानकारी दी गई है। निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण में 4 मई को और दूसरे चरण में 11 मई को होगा। इन दोनों चरणों में निकाय चुनाव में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान होगा।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही में यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यूपी में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए चुनाव होना है। आरक्षण से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर तारीखों का ऐलान किया है।
बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव 2022 में ही होने थे लेकिन ओबीसी आरक्षण में खामियों के चलते चुनाव टल गए थे। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। यूपी चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम को इलेक्शन की तारीख की जानकारी दी गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही में यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
यूपी निकाय चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में 4 मई और 11 मई को डाले जाएंगे वोट
Date:

