IPL2023 GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह के पांच छक्कों की बदौलत गुजरात टाइटंस तीन विकेट से हारा

नेशनलIPL2023 GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह के पांच...

Date:

अहमदाबाद। आईपीएल 2023 रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात को हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। रिंकू ने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद 63, साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत की और 28 रन पर दो विकेट खो दिए।

इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई। वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा ने 45 रन बनाए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई। गुजरात के लिए राशिद खान ने 17 वें ओवर में हैट्रिक ली थी। लेकिन उनकी हैट्रिक बेकार गई। अल्जारी जोशेप ने दो, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।

मैच का अंतिम ओवर में आया रोमांच

इस मैच ने कई बार करवट बदली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की थी। 18 ओवर तक इस टीम का स्कोर चार विकेट पर 159 रन था। विजय शंकर की तूफानी पारी के चलते गुजरात ने दो ओवर 45 रन बनाए और कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा। शंकर 24 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके जवाब में कोलकाता ने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए। एक समय ऐसा लगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स आसानी से मैच हार जाएगी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की वापसी हुई।

15 ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट पर 149 रन बना लिए थे। वेंकटेश 79 रन बनाकर खेल रहे थे और जीत के लिए 30 गेंद में 56 रन की जरूरत थी। ऐसे में लग रहा थी टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी। लेकिन बीच में मैच पलटा। अल्जारी जोशेप ने वेंकटेश को 83 रन के स्कोर पर आउट किया और अगले ओवर में राशिद खान ने हैट्रिक ले ली। उन्होंने आद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को आउट कर मैच पलट दिया।

गुजरात की जीत तय मानी जा रही थी। 19 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर सात विकेट पर 176 रन था। रिंकू सिंह 16 गेंद में 18 और उमेश यादव पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे थे। यश दयाल के आखिरी ओवर की पहली गेंद में उमेश यादव ने एक रन लिया और बाकी पांच गेंदों में रिंकू सिंह ने पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से जीत दिला दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related