UP Live News Updates : सपा मुखिया 21 मार्च को विधायकों के साथ करेंगे बैठक, माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है

विधानसभा चुनावUP Live News Updates : सपा मुखिया 21 मार्च को विधायकों के...

Date:


UP Live News Updates : सपा मुखिया 21 मार्च को विधायकों के साथ करेंगे बैठक, माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है

लखनऊ : विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) की समीक्षा करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव 21 मार्च को जीत कर आए अपने सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सपा मुखिया आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष के नाम का चयन भी हो सकता है। अभी तक इसके 2 नाम सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम समाजवादी पार्टी के पुराने कद्दावर नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और दूसरा नाम पुराने समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडे का है।

नेता विपक्ष का चयन विधान परिषद के लिए भी करना है। अभी तक समाजवादी पार्टी में नेता विपक्ष की भूमिका अहमद हसन निभा रहे थे। लेकिन पिछले दिनों उनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी विधानसभा और विधान परिषद दोनों के लिए ही अपने नेता विपक्ष का चयन करेगी।

Read also: विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के अंदर उठी आवाज

अखिलेश यादव छोड़ेंगे विधायकी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मौजूदा समय में आजमगढ़ से सांसद हैं। इसके अलावा इस विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा से वह विधायक भी चुने गए हैं। अब दोनों में से एक पद उनको छोड़ना होगा। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव सांसद बने रहेंगे और विधायकी छोड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि 2024 में लोकसभा का चुनाव है ऐसे में पार्टी को बेहतर करने के लिए सांसद रहना पसंद करेंगे। इसके अलावा मौजूदा समय में प्रदेश में सपा के महज पांच ही सांसद हैं। इसमें से आजम खान और अखिलेश यादव इस बार विधायकी भी जीत चुके हैं। अब दोनों अगर सांसद ही छोड़ते हैं तो पार्टी को दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ेगा। किसी भी एक सीट पर हार हो गई तो कार्यकर्ताओं के बीच में गलत मैसेज जाएगा। इस आधार पर अखिलेश यादव सांसद रहना पसंद करेंगे। अखिलेश यादव की जगह पर करहल से मुलायम सिंह यादव के परिवार से ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा।

Read also: Uttarakhand Election Result 2022: देवभूमि में इस चुनाव महिलाओं ने भी रचा इतिहास,बंपर जीत दर्ज कर पहुंचीं विधानसभा

शिवपाल की जगह माता प्रसाद पांडे हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

बताया जा रहा है कि पुराने समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडे को अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष बना सकते हैं। माता प्रसाद पांडे विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं इसके अलावा पार्टी में सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे हैं। अखिलेश यादव ब्राह्मण और सवर्णों के बीच में पार्टी की पैठ बनाने के लिए माता प्रसाद पांडे को यह जिम्मेदारी दे सकते हैं। हालांकि वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव का कहना है कि अखिलेश का यह फैसला राजनीतिक तौर पर सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी पूरे साल की राजनीति करती है। ऐसे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को विधानसभा के अंदर रहते हुए सरकार को घेरना होगा। सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर अगर हमलावर रहेंगे तो ही विपक्ष ताकतवर होगा। शिवपाल यादव के सवाल पर जानकारों का कहना है कि अखिलेश उनको पार्टी नेता प्रतिपक्ष का पद देकर रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।

Read also: अखिलेश को सुझाव के साथ अपने उम्मीदवारों की सूची भी दे दी है, बनाएंगे बहुमत की सरकार: शिवपाल यादव

शिवपाल की पहले से ही संगठन में पकड़ काफी मजबूत है। अब अगर अखिलेश उनको नेता प्रतिपक्ष बना देते हैं तो आने वाले समय में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) उनके लिए खतरा हो सकते हैं।। दोनों के बीच में पुरानी अदावत रही है या बात किसी से छिपी नहीं है।। माता प्रसाद पांडे और शिवपाल यादव के अलावा लालजी वर्मा का भी नाम काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि गैर यादव ओबीसी और एससी वोटों को साधने के लिए सपा मुखिया लाल जी वर्मा को भी आगे कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related