Omprakash Rajbhar ने कांग्रेस-बसपा पर फोड़ा सपा गठबंधन की हार की ठीकरा

विधानसभा चुनावOmprakash Rajbhar ने कांग्रेस-बसपा पर फोड़ा सपा गठबंधन की हार की ठीकरा

Date:


Omprakash Rajbhar ने कांग्रेस-बसपा पर फोड़ा सपा गठबंधन की हार की ठीकरा

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 6 सीटों पर जीती, लेकिन सरकार बनाने में सहयोग नहीं कर पाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि कहा कमी रह गई। इस दौरान उन्होंने बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

Read also: संजय निषाद बोले, समाज को आरक्षण दिलाना मेरी प्राथमिकता

ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि चुनाव में हार की समीक्षा लगातार की जा रही है। कहा कमी रह गई अगली बार उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा का वोट बीजेपी के खाते में खिसक गया। उन्होंने कहा खबरें आ रही है कि बसपा सुप्रीमो को भाजपा कोई बड़ा पद दे सकती है। बसपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बैक डोर से मायावती ने भाजपा की मदद की। ओपी राजभर ने कहा कि हमने जनता के बीच जाकर लगातार अपनी नीतियों के बारे में बताया, लेकिन जनता ने जो फैसला लिया हमें मंजूर है।

Read also: गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ( BJP Government) के कार्यकाल के दौरान दलितों का उत्पीड़न किया गया। सत्ता के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहे हैं। उन्होंने कहा बीजेपी मुख्यधारा से हटकर राजनीति में विश्वास रखती है। लोगों की भावनाओं को इस्तेमाल करना बीजेपी की सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने दावा किया कि अगर बसपा और कांग्रेस का वोट भाजपा में ना खिसकता तो सपा की जीत थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related